महा दंगल कुश्ती कमेटी के तत्वाधान में अलौली हाई स्कूल के मैदान में आयोजित महा दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दिखाया जलवा

कुश्ती सिर्फ खेल-कला ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द शक्ति साहस धैर्य संस्कृति का प्रतीक - विधायक

महा दंगल कुश्ती कमेटी के तत्वाधान में अलौली हाई स्कूल के मैदान में आयोजित महा दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने दिखाया जलवा

कुश्ती सिर्फ खेल-कला ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द शक्ति साहस धैर्य संस्कृति का प्रतीक – विधायक

दर्शक दीर्घा से अलौली फील्ड को स्टेडियम जल्द बनाने की उठी  मांग

जे टी न्यूज , खगड़िया, अलौली: कुश्ती कमेटी अलौली के बैनर तले हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित महा दंगल महा मुकाबला में पहलवानों ने दिखाया जलवा। दी पटखनी। बटोरे तालियां।
दो दिवसीय महा दंगल के प्रथम दिन रोमांचक महा मुकाबला में दो दर्जन पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
इससे पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, पूर्व मुखिया गजेंद्र मंडल, सरविंद यादव, गयाधर यादव, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, शोभा यादव, जंगली पहलवान, पांडव पहलवान, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कुश्ती कार्यक्रम का उद्घाटन किये।
कार्यक्रम में चीनी लाल यादव, राजकुमार यादव, नागे पहलवान, डॉ जनार्दन यादव, राकेश कुमार, राजदीप यादव, वरुण कुमार, सिंटू कुमार, रणवीर कुमार, अजीत कुमार, कैलाश यादव, प्रिंस कुमार, नयन कुमार, अश्वनी कुमार, अभिनंदन कुमार, चंदन कुमार आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कुश्ती महा मुकाबला में अलौली के विवेक पहलवान ने यूपी के मनोज पहलवान को कांटे की टक्कर में जबरदस्त पटखनी दिया। वहीं अलौली के राम उदगार पहलवान ने प्रतिद्वंदी पहलवान को हराकर जीत हासिल किया। वहीं कानपुर के महिला पहलवान खुशीपाल ने राजस्थान के रविता पहलवान को चित कर दी। बनारस के महिला पहलवान आकांक्षा ने हरियाणा के अंजली पहलवान को हरायी। देवरिया के दिनेश यादव ने गोरखपुर के सच्चिदानंद पाठक पर जबरदस्त जीत हासिल किया। अलौली के साजन दास ने बनारस के सूरज यादव को, नेपाल के बसंत थापा ने बाहुबली पंजाब को, हथवन के प्रिंस पहलवान ने अयोध्या के अंश पहलवान को, हथवन के श्याम पहलवान ने हरियाणा पतंजलि के प्रशांत पहलवान को, नेपाल के पारस थापा पहलवान ने उत्तराखंड के रांगा पहलवान को पटक दिया । गोरखपुर के अभिषेक यादव , उत्तर प्रदेश के अंशु दास, इलाहाबाद के नन्हकू यादव, अलौली के लुरक यादव, राजस्थान के संदीप पहलवान, हरिद्वार के अंगद पहलवान, गोरखपुर के अंकित पहलवान ने जबरदस्त मुकाबला करते हुए बराबरी रहा


महा दंगल में जबरदस्त चुनौती, कांटे की टक्कर, जबरदस्त मुकाबला, दांव पेंच, अपने गुरु के सिखाए गुर का जबरदस्त प्रदर्शन किया, हजारों दर्शकों ने काफी आनंद लिया, मुक्त कंठ से सभी ने कुश्ती आयोजन का सराहना किया। एवं तालिया की गड़गड़ाहट से पहलवानों का हौसला अफजाई किया।
समाजसेवी किरण देव यादव के चीरलंबित मांगों पर विधायक रामचंद्र सदा ने मिनी स्टेडियम निर्माण करने की वकालत करते हुए सरकार व प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया।
कुश्ती में उत्तर प्रदेश के अयोध्या अखाड़ा के महंत बाबा केशब दास पहलवान ने अखाड़ा का पूजन एवं बजरंगबली के झंडा को स्थापित किया एवं रेफरी की भूमिका निभाये। वहीं किरण देव यादव एवं इंद्रदेव कुमार ने उद्घोषक का सफल संचालन की भूमिका निभाये।

Related Articles

Back to top button