नशा मुक्ति अभियान पर संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नशा मुक्ति अभियान पर संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

जे टी न्यूज,
चकिया। शिव देनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘नशा से मुक्ति : बीमारियों से मुक्ति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार सिंह ने की।
प्राचार्य ने कहा कि नशा शरीर, मन, परिवार और समाज को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है तथा व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने नशे को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी प्रमुख कारण बताया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रणजीत कुमार दिनकर ने कहा कि नशा एवं व्यसन व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमता को नष्ट कर देते हैं। इसके कारण अवसाद, चिड़चिड़ापन और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. सुमन लाल राय, डॉ. दिगंबर झा, डॉ. सनोवर अली, डॉ. पी.एन. शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार मोदी, डॉ. संजीव कुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


