पमुख्यउमंत्री सिल्क सिटी की सौगात देंगे आज, बदलेगी इनकी तकदीर

जेटीन्यूज़
भागलपुर : जीरो माइल के निकट बिहार स्पन सिल्क मिल परिसर में इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने लीज पर जमीन उपलब्ध कराई है। इसके लिए पटना की कंपनी ओआईएक्स गोवटेक प्राइवेट लिमिटेड ने युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ कर दिया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी आज शुक्रवार को इसका शिलान्यास करेंगे। कंपनी के प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरीय अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा ले लिया है। उपमुख्यमंत्री की इस सौगात से सिल्क सिटी में कई लोगों की तकदीर बदल जाएगी।

 

बड़ी टेक्सटाइल कंपनी की तर्ज पर काम होने से हूनरमंद बुनकरों को मिलेगा रोजगार

सिल्क सिटी में बड़ी टेक्सटाइल कंपनी की तर्ज पर कार्य होगा। इससे हुनरमंद बुनकरों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। करीब चार से पांच हजार बुनकर व कपड़ा उत्पादन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। रेशमी शहर में बाजार व पूंजी के अभाव में हुनरमंद बुनकर पलायन कर चुके हैं। यहां बुनकरों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। जापानी तकनीक के पावरलूम व हैंडलूम पर कपड़ा तैयार होंगे। कपड़ों की रंगाई, डाईंग से लेकर प्रिंटिंग आदि कार्यों के लिए रोजगार का सृजन होगा। लोगों को यहां कपड़ा उत्पादन का कार्य शुरू होगा। बुनकरों को भी इसका लाभ मिलेगा।

सिल्क सिटी परिसर में इन संसाधनों की होगी व्यवस्था

सिल्क सिटी परिसर को रेशम वस्त्रों से संबंधित अनुसंधान और विकास, तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र, सामान्य सुविधा केंद्र, कोकून बैंक, रिटेल मार्केट व भंडारण की व्यवस्था होगी। इसके लिए सारी तैयार पूरी कर ली गई है। इससे यहां पर बुनकरों को किसी भी तरह की कमी नहीं होगी। साथ ही नए लोगों को प्रशिक्षण देने की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है। इसकी तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button