प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया मुफ्त चिकित्सा शिविर

जेटी टाइम्स :-
कोटवा,(पूर्वी चंपारण ):प्रखंड के अहिरौलिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गरीबो की सेवा भावना के संकल्प को दोहराया।चिकित्सा शिविर महर्षि बाल्मीकि हेल्थ एजुकेशन एंड पारा मेडिकल साइंस के सौजन्य से आयोजित किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीजों का इलाज किया गया और मुफ्त में दवाओं का वितरण किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम जा शुभारम्भ संस्था के निदेशक डॉ कुमार राजकिरण और युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना की।चिकित्सा शिविर में डॉ कुमार राजकिरण,डॉ आर के गुप्ता,डॉ प्रियंका, डॉ अनिल सिंह, डॉ आशीष अग्रवाल, डॉ निखिल, डॉ अब्दुल ने मरिजों की जांच की।इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह,विकाश कुमार, कमलेश यादव,सुमन पटेल,मिंटू कुमार,नंदू यादव,राम अनूप राय के आलावे मोर्चा के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।


