मोतिहारी पुलिस ने तस्करी के चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
एक तरफ जहां मुम्बई में एनसीबी के अधिकारियों ने जगह-जगह ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है वही आज बिहार से महाराष्ट्र चरस की एक बड़ी खेप को ले जाने के क्रम में मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है जिसमे मोतिहारी पुलिस ने दो तस्कर को धरदबोचा है दोनों तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैंl बता दे कि मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारूति स्विफ्ट कार में लाल रंग के कपड़े की बैग में चरस को मुजफ्फरपुर से मोतिहारी के रास्ते बाहर ले जाया जा रहा हैl

वही एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक टीम को गठित कर चकीया टाल प्लाजा नेशनल हाईवे 28 पर सफेद रंग का स्विफ्ट को घेराबंदी कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया और गाड़ी की डिक्की से 52 पॉकेट चरस बरामद किया गयाl जिसकी वजन 26.434kg हैl गिरफ्तार दोनों तस्कर कुलार महाराष्ट्रा के रहने वाले हैं और ये लोग मुजफ्फरपुर बिहार से महाराष्ट्र जा रहे थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button