हेड पोस्ट ऑफिस में लगाया गया रेल टिकट मशीन महीनों से है ख़राब
जेटी
न्यूज
देवघर-शहर के सबसे बड़े पोस्ट ऑफिस यानी हेड पोस्ट ऑफिस में रेल टिकट रिजर्वेशन के लिए लगाया गया मशीन लगभग दो महीने से खराब पड़ा हुआ है।ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए आम लोगों की सुबिधा के लिए पोस्ट ऑफिस में एटीएम मशीन की तरह ही एक सेल्फ रिजर्वेशन टिकट मशीन लगवाया गया था पर आज तक इस मशीन का लाभ लोगों को नहीं मिल सका है।

जबकि प्रत्येक दिन उक्त काउंटर पर लोग लाइन लगाकर खड़े दिखते हैं।वही मौके पर एक व्यक्ति ने कहा की सरकार ने व्यवस्था तो जरूर बढ़ाया है पर सब कुछ बेकार है मशीन विते कई माह से खराब पड़ा है पर इसे देखने वाला कोई नहीं है।

ज्ञात हो की कोबिड 19 के दौर में भीड़ भाड़ से बचने के लिए लोग यहां आते हैं पर उन्हें यहां भी निराशा ही हाँथ लगती है।बरहाल मशीन को दुरुस्त करवाने की पहल डाक विभाग को करनी चाहिए ताकि लोगों को असुविधा नहीं सुविधा मिल सके।


