दो पक्षों के मारपीट में सात पर प्राथमिकी दर्ज।

 

 

जेटी न्यूज नौतन(बेतिया):- स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटवा में दो पक्षों के बीच हूई मारपीट में पुलिस ने सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के चन्द्रेश्वर राउत ने अर्जुन मुखिया,अनील मुखिया,बेबी देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि चौदह नवम्बर दोपहर मेरा भाई मन्देश्वर राउत एवं लडका बादल कुमार शिवराजपुर सब्जी बेचने के लिए जा रहा था । उसी समय उक्त आरोपी रास्ते में घेर कर मारपीट करते हुए सब्जि एवं रुपया छीन लिए। यह सुन मैं और मेरी पत्नि गई तो जान मारने की नियत से मेरी पत्नि को पेट पर लात मार दिया। वही दुसरे पक्ष के अर्जुन मुखिया ने चन्द्रेश्वर पटेल, मन्देश्वर पटेल, एवं बेबी देवी के उपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शिवराजपुर से घर आने के क्रम में उक्त आरोपी लाठी डंडा से लैश होकर मारपीट कर जख्मी कर दिए। एवं पौकेट से सोलह हजार रूपए निकाल लिए। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि दो पक्षों के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की करवाई में जुट गई है।।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button