जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने किया बांध का निरक्षण

रामाधार सहनी

बेगूसराय::- जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र में आगामी बाढ़ की तैयारी को देखरेख करने हेतु रविवार को बेगूसराय जिला अधिकारी अरविंद कुमार बर्मा के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के चेच्याही बांध, गोरगाम बांध, हीरा टोल बांध का निरक्षण किया गया। भ्रमण करने के दौरान उन्होंने बताया जल संसाधन विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के तमाम काटो के स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही साहेबपुरकमाल प्रखंड के मुंगेरघाट स्थित कृष्ण सेतु पुल से निकली रोड लाइन जो बांध तोर कर सड़क बनाया गया था। जो कि बहुत ही नीचे बनाया गया था। दब जाने के कारण बांध की ऊँचाई बहुत कम हो गई है। जिसको लेकर कई सड़क की ऊँचाई को बढ़ाया जाएगा। आज उन्होंने बताया वर्ष 2016 में इस बांध पर गंगा का बहुत ही ज्यादा प्रभाव देखा गया था। उस वर्ष को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा इस बांध को ऊंचा करना बहुत ही आवेसक है। जिसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है। विगत 15 दिनों के अंदर तमाम तटीय इलाकों को जहां बांध जर्जर स्थिति में थी उसे दुरुस्त किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड के स्थानी CO जय कृष्ण प्रसाद व BDO श्रीनिवास को निर्देश दिया कि ऐसे तमाम जगहों का निरीक्षण कर बांधो को जल्द से जल्द समय सीमा के अंदर दरुस्त करे। मौके पर DSP कुमार वीर धेरेन्द्र, SDO उत्तम कुमार , CO जय कृष्ण प्रसाद ,BDO श्रीनिवास, साहेबपुरकमाल थाना प्रभारी दिनेश कुमार , SI वीरेंदर कुमार, पूर्व प्रमुख व भारतीय कोमनिस्ट पार्टी के नेता मनोज कुमार भी उपसिथ थे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button