सिविल सर्जन के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई





जे .टी.
मोतिहारीlपु०च०
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज सिविल सर्जन के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी ।जिलाधिकारी ने एवं सहायक जिलाधिकारी ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर बोलते हुए कहा सिविल सर्जन एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी थे ।उन्होंने कहा कोविड के संक्रमण में भी लगातार उन्होंने काम किया।

यह काबिले तारीफ है ।इस अवसर पर बोलते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि ऐसे जिलाधिकारी विरले होते हैं ।जिन्होंने लगातार कोविड-19 के संक्रमण एवं वाढ़ में लगातार कार्य कर रहे हैं। भाग्य से मोतिहारी जिला को ऐसे जिला पदाधिकारी मिले हैं ।उनके मार्गदर्शन में काम करने में बड़ा ही सुकून मिला ऐसे जिलाधिकारी के प्रति मैं सम्मान प्रकट करता हूं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button