विधानसभा चुनाव मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले चुनाव कर्मी हुए सम्मानित

जेटी न्यूज उदय कुमार
पटोरी (समस्तीपुर ) स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन मे बुधवार की दोपहर गत विधानसभा चुनाव मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले दर्जनों चुनाव कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मो.रियाज अहमद के संयुक्त नेतृत्च मे सम्मानित किया गया । वही सम्मान पाने वालों मे बीएओ युगल प्रसाद मेहता, जेएसएस आमोद चौधरी, मनरेगा कर्मी सुनील कुमार सिन्हा, पप्पू कुमार, पंचायत सचिव विकास कुमार राय, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, अविनाश कुमार राय, ईवीएम प्रशिक्षक चंदेश्वर राम, जगजीवन राम, विशुनदेव राय, फिरोज आलम, अमरनाथ दास, एक्सक्यूटिव असिस्टेंट अमित कुमार, किसलय आनंद, प्रखंड शिक्षक राधारमण, ज्यानंद, ललन कुमार, लेखा सहायक निहारिका, कनीय अभियंता राखी कुमारी आदि शामिल थे।

Website Editor :- Neha Kumari


