नूरी साइबर कैफ़े नामक दूकान पर छापेमारी दुकानदार फरार

 


जेटी न्यूज
मोतिहारी।पु0च0
आरपीएफ ने मुख्यालय से प्राप्त डाटा सत्यापन के क्रम में गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में उ.नि. विपुल शर्मा संजीव कुमार सर्वेश कुमार मयंक कुमार तुरकौलिया स्टेट बैंक के पास अवस्थित नूरी साइबर कैफ़े नामक दूकान पर स्थानीय थाना तुरकौलिया के सहयोग से छापामारी किया गया| मौके से दुकान संचालक मोहम्मद अलाउद्दीन परशुरामपुर फरार हो गया |

 

समस्त लोग के समक्ष दुकान में लगे लैपटॉप तथा लेनेवो लैपटॉप को चेक करने पर पर्सनल आई डी पर बना हुआ 3 ई –टिकट मूल्य 11010 बरामद हुआ| दुकान से टिकट बनाने में उपयोग हुआ लैपटॉप ,चार्जर तथा लेनेवो लैपटॉप ,चार्जर तथा नगद 130रुपये जप्त किया गया lवही आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया कि फरार संचालक मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ़ नूरी अहमद के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी हेतु प्रयास जारी है|

Related Articles

Back to top button