जांच को पहुंचे आईजी अजिताभ कुमार ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मधुबनी। जेटी न्यूज।
दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने शुक्रवार की शाम मोहम्मदपुर गांव पहुँच बहुचर्चित हत्याकांड कांड का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का भी जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना क्रम की जानकारी ली कि अपराधियों ने इस तरह घटना को कैसे अंजाम दिया। इस दौरान आईजी ने मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि कानून के फंदे से कोई अपराधी बच नहीं सकते घटनास्थल का अवलोकन करने के पश्चात बेनीपट्टी थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और उक्त कांड के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने प्राथमिकी कांड का भी गहन अवलोकन किया और कई तथ्यों पर अनुसंधान करता को कई हम निर्देश भी दिए। इस दौरान बेनीपट्टी थाना परिसर में आएगी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि होली के दिन मोहम्मदपुर गांव में घटना घटित की जानकारी घटना के कुछ ही देर बाद मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का त्वरित निर्देश भी दे दिए गए थे। इस घटना की समीक्षा हम खुद अपने स्तर पर रोजाना कर रहे हैं। जल्द ही मुख्य आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

टीम पूरी तरह से सक्रिय है और जल्द ही परिणाम भी सामने देखेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना के तकरीबन 10 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जो शेष बचे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का हम मुआयना करके थाने पर प्राथमिकी कांड का अवलोकन किए हैं और केस मजबूत हो इसके लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दे दिए हैं।

घटना का टेक्निकल एफिसियेनस एफएसीएल और साक्स सहित कई बिंदुओं के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही न्यायालय से कुर्की जब्ती और वारंट की भी प्राप्ति हो जाएगी यह पूछने पर की 5 दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा रहा है तो डीआईजी ने कहा कि मुख्य आरोपी भाग कर जाएगा कहां और कब तक भागेगा, जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा, पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। मौके पर एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह व सहारघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।





