*जिला परिषद सदस्य सहित चार लोग हुये पॉजिटिव*

*जे०टी० न्यूज़*
कल्याणपुर, पू०च०:- प्रखंड अवस्थित पीएचसी में कोरोना जांच दौरान जिला परिषद सदस्य मोख्तार प्रसाद तथा  कल्याणपुर पंचायत के मंगलापुर गांव निवासी, सागर कटहरिया गांव निवासी, कोइरगंवा गांव का एक एक व्यक्ति बुधवार को कोरोना जांच में पोजिटिव पाये गये। जिनको डॉक्टर द्वारा होम आइसोलेशन में रहने का सलाह दिया गया है। जिला परिषद सदस्य के परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। जिला परिषद सदस्य मोख्तार प्रसाद ने गरीबा पंचायत में टीकाकरण करने एवं प्रत्येक गांव को सेनेटाइज करने की मांग स्वास्थ्य विभाग से किया है। वही पीएचसी प्रबंधक राजीव भूषण मिश्रा ने बताया कि कुल 113 लोगों का जांच हुआ है जिसमें 4 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button