भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ उगना महादेव श्रावणी मेला, प्रशासन की भूमिका की सराहना सदियों से सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की मिशाल रही हैं विद्यापति की धरती बिस्फी – विष्णुदेव सिंह यादव
भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ उगना महादेव श्रावणी मेला, प्रशासन की भूमिका की सराहना
सदियों से सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की मिशाल रही हैं विद्यापति की धरती बिस्फी – विष्णुदेव सिंह यादव

जे टी न्यूज,मधुबनी: सदियों से सामाजिक समरसता की धरती एवं भाईचारे की मिशाल भैरवा स्थित उगना महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रावणी मेला एवं जलाभिषेक कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री यादव ने कहा कि श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों एवं आम लोगों के बीच सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार संवाद स्थापित किए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अपील जारी की।
सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने एसडीएम सारंग पानि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार, बीडीओ बसंत कुमार, तत्कालीन सीओ संतोष कुमार , वर्तमान सीओ शैलेंद्र कुमार, बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पतौना अध्यक्ष अनुराग कुमार एवं औंसी अध्यक्ष जिला एवं पुलिस प्रशासन, शांति समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से इतना बड़ा धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग किया।


