प्राध्यापक डॉ गौतम कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
प्राध्यापक डॉ गौतम कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से 30 अगस्त 2026 को नेपाल के वीरगंज में इंडो नेपाल लीडरशिप समिट* का आयोजन किया जा रहा है. इस
लीडरशिप समिट/सम्मेलन में उमा पांडे कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ गौतम कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इस आमंत्रण के लिए डॉ कुमार ने निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के डॉ0 नीरज गुप्ता एवं डॉ0 पूजा गुप्ता को धन्यवाद दिया है. डॉ कुमार ने कहा कि इस समिट से विभिन्न देशों के युवाओं को नेपाल की नेतृत्व कला, नेपाल की संस्कृति एवं नेतृत्व क्षमताओं को समझने एवं सीखने का अवसर प्राप्त होगा. इससे दोनों देशों के नेतृत्व प्रगाढ़ता को भी काफी अधिक बल मिलेगा साथ ही साथ नेतृत्व के क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण का भी एक नया परिवेश स्थापित होगा. इसी परिपेक्ष्य में हम समस्त छात्रों, शोधकर्ताओं एवं युवाओं से अपील करते हैं कि इस समिट/सम्मेलन में भाग लेने के लिए आप डॉ0 नीरज गुप्ता अथवा हमसे संपर्क स्थापित कर सकते हैं.

