त्रिपुरा सरकार के खिलाफ एस एफ आई ने किया विरोध प्रदर्शन

वीरपुर बेगूसराय :-

भारत का छात्र फेडरेशन(SFI)वीरपुर अंचल इकाई द्वारा वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला में विरोध- प्रदर्शन किया गया। त्रिपुरा सरकार के खिलाफ.आयोजित विरोध-प्रदर्शन की अध्यक्षता SFI नेता शिवम सौरभ ने की।आयोजित विरोध-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए SFI जिलाध्यक्ष देवदत्त कुमार वर्मा ने कहा की जब से त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनी है तबसे CPI-M नेता व कार्यकर्ता पर हमला जारी है।उन्होंने कहा विगत दिन जिस तरह से त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं CPI-M पोलिट ब्यूरो के सदस्य व विपक्ष के नेता कॉमरेड माणिक सरकार पर भाजपा और आर एस एस के गुंडे द्वारा कायराना हमला किया गया ।इससे यह दर्शाता है.

कि मनुवादी एवं तानाशाही सोच का शासन है।अंचल सचिव विभीषण कुमार ने कहा इस कोरोना महामारी में बेहतर ईलाज एवं बेहतर व्यवस्था करने के बजाय, अधिकार मांगने वाले जनता व सवाल पूछने वाली विपक्ष पर सरकार हमला करवा रही है। इस तरह के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला एस एफ आई कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।मौके पर कार्तिक कुमार,राजेश कुमार,भरत कुमार,अविनाश कुमार सहनी,राकेश कुमार,सुधीर कुमार,सुजीत कुमार शैलेश कुमार समेत दर्जनों इस एफ आई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button