प्रेम प्रसंग मामले में पिता ने की पुत्री की हत्या

संतोष चौरसिया

वीरपुर बेगूसराय:-

वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा निवाशी रामचंद्र पासवान ने अपने पुत्र अमित पासवान के सहयोग से दोनो मिलकर 27 जून को 18 वर्षीय काजल कुमारी को हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जला दिया।इसकी जानकारी ग्रामीण चौकीदार विशुनदेव पासवान को 6 जुलाई को सुबह में गाँव भ्रमण के समय मिला।जानकारी मिलते ही चौकीदार ने थानाध्यक्ष को सूचित किया।

थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए अमित पासवान को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि 85/21 मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button