ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने की समीक्षा बैठक

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने की समीक्षा बैठक

 

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने ताजपुर डाकबंगला में ग्रामीण विकास विभाग के समस्तीपुर डिविजन के कार्यपालक अभियंता भुपेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सतेन्द्र नारायण राय,जेई श्रवण कुमार के साथ बैठक कर ताजपुर प्रखंड के विभिन्न सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।बैठक में मुर्गीयाचौक- मुन्नीचक चौक, मुर्गीयाचौक-ठगवा चौक,बच चौक से बच पुल ,शंकर टाकीज रोड,दिघरूआ महादेव स्थान से शनिचर हाट, सिरसिया चौक-दमडी चौक,बासोकुबौली चतुरिया मोड़ से खैरा सीमान तक जाने वाली सड़कों की वर्तमान विभागीय स्थिति पर चर्चा हुई। एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने शंकर टाकीज रोड में काम शुरू हो चुके होने तो मुर्गीयाचक-मुन्नीचक चौक, मुर्गीयाचक -ठगवा चौक सड़क में एक सप्ताह के अंदर काम शुरू होने व अन्य सड़कों की सर्वे तथा डीपीआर होने पर काम शुरू होने की बात कही। विधायक ने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता व समयसीमा का ध्यान रखने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button