उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव में कहीं निर्विरोध तो कहीं निर्वाचित

बिस्फी। जेटी न्यूज

प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में नुरचक, तीसी नरसाम उत्तर एवं दक्षिण तथा रथौस पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथग्रहण के साथ उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया ।नुरचक पंचायत के उपमुखिया हेतु कराए गए चुनाव में लालबाबू साह पांच वोट से विजयी हुए जबकि उपसरपंच पद पर विनय ठाकुर निर्विरोध रूप से चुने गए ।तीसी नरसाम उत्तर से संतोष कुमार एवं तीसी नरसाम दक्षिण से काला आशिफ एक एक मत से तथा रथौस पंचायत से मो.हबीब चार वोट से उपमुखिया पद पर निर्वाचित हुए ।निर्वाचित सभी उपमुखिया एवं उपसरपंच को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ।मौके पर उपसमाहर्ता अमित विक्रम ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह ,बीएसओ मुकेश कुमार उपस्थित थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button