ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन किसी भी साईबर कैफे से आवेदन कर सकते राशन कार्ड से वंचित लोगों
ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन किसी भी साईबर कैफे से आवेदन कर सकते राशन कार्ड से वंचित लोगों

बिस्फी।जेटी न्यूज
राशन कार्ड बनाने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर देने राशन से वंचित लोगो मे हर्ष ब्याप्त है ।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि राशन से वंचित लोगो के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है ।इस हेतु सरकार के द्वारा वेबसाइड जारी कर दी गई है ।उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा जारी वेवसाईट http://rods.bihar.gov.in पर जाकर राशनकार्ड के लिए आवेदन कर सकते है ।आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए लोगो को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है ।लोग किसी भी साईबर कैफे से आवेदन कर सकते हैं ।उन्होंने बताया कि आवेदन के पश्चात जांचोपरांत उचित लाभुकों को विभाग के द्वारा राशनकार्ड मुहैया कराया जाएगा ।मौके पर आपूर्ति कार्यालय के कर्मी अखिलेश यादव भी मौजूद थे ।



