भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं श्रेष्ठ राष्ट्र चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं श्रेष्ठ राष्ट्र चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

 

जे टी न्यूज

मुजफ्फरपुर: आज शहर के मुजफ्फरपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं श्रेष्ठ राष्ट्र चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले डॉ. मुखर्जी के विचार व सिद्धांत प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा है। आदरणीय मुखर्जी जी के विचारों को अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास के मार्ग पर चली है, देशहित को समर्पित योजनाएं बनाई है तथा मां भारती के स्वाभिमान की खातिर काम किया है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी को उनके योगदान के लिए नमन करता है इसी कड़ी में आज रामदयालु नगर मंडल अंतर्गत हरी सभा चौक स्थित मनिआरी कोठी में एक कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टर मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने अपनी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया तथा डॉक्टर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री श्री रंजन कुमार ओझा ने किया साथी मंडल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें राकेश पटेल सुंदर देवी धीरेंद्र कुमारमनीष कुमार सिंह ,बसंत कुमार सिंह, मृत्युंजय पासवान ,राहुल रंजन,राकेश पटेल, राकेश कुमार ,सुबोध गुप्ता ,रंजन सिंह, राजीव कुमार रंजन, दिनेश चौधरी ,सपना जलान,मीना कुमोद्, पिंटू जलान।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button