पंचायत उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का हुआ सिलान्यास

पंचायत उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का हुआ सिलान्यास
जे टी न्यू


केसरिया/पू०च० : प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत के फुलतकिया बजार के समीप करीब 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास विधायक शालीनी मिश्रा ने किया। विधायक ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा.क्षेत्र के लोगों का वर्षो से मांग था जो अब सपना साकार होने की स्थिति में है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण योजना को पूर्ण कराने में सहयोग करें।उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब हमलोग स्वास्थ्य सुविधा के सर्वांगींण विकास के आगे बढ़ रहे हैं ।

विधान सभा क्षेत्र में कई उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन बनाया जाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया ज्योति देवी ने की।मौके पर जद यु अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजीत सहनी,संजय किशोर तिवारी,बिजय कुमार जयसवाल,युवा नेता दिलीप कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष मो इशाक अजाद, चदंन श्रीवास्तव, समाज सेवी कौशल किशोर प्रसाद, मन्टु कुमार सिंह, मुना खान,पूर्व मुखिया हरिशंकर पासवान, सुमित कुमार गुप्ता, मो नौशाद आलम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button