150 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
150 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जेटी न्यूज/मधुबनी नगर

मधुबनी जिला के देवधा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के साथ 150 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की उसराही टिनमुहानी रेलवे गुमती के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में एक व्यक्ति अपने साइकिल पर शराब भरा बोरी लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते हुए भागने लगा।पुलिस जवान ने उक्त व्यक्ति को खदेर कर पकङ कर तलाशी ली तो उसके साइकिल पर रखे प्लास्टिक के बोरी में नेपाली शराब को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव निवासी परीक्षण सहनी के पुत्र संजय सहनी के पास से 150 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


