शोधार्थी मुकेश बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु चयन
शोधार्थी मुकेश बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु चयन
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: स्थानीय जी.एम.आर.डी.कॉलेज मोहनपुर,समस्तीपुर के अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण यादव के निर्देशन में पी एच.डी.(अंग्रेजी) शोधार्थी श्री मुकेश कुमार पासवान का चयन बिहार लोक सेवा आयोग,पटना (बिहार) द्वारा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग,बिहार के अधीन अभियंत्रण महाविद्यालयों में अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या – 56/2020 के अन्तर्गत सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परीक्षाफल दिनांक 14/05/2023 को प्रकाशित हुआ,जिसमें वे सफल हुए।

विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा से डॉ.यादव के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पासवान – ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ सिलेक्ट दलित नेरेटिव्स इन द लाईट ऑफ डॉ.भीम राव अंबेडकर आइडियोलॉजी* टॉपिक पर शोधरत है। साथ ही वर्तमान में समस्तीपुर के आर.एन.ए.आर.कॉलेज में अंग्रेजी के अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है।



