संदिग्धावस्था में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

संदिग्धावस्था में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद

जेटी न्यूज़।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के महमदाबाद गांव वार्ड नंबर 8 में शनिवार को अहले सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव की पहचान महमदाबाद गांव निवासी धीरज कुमार के 19 वर्षीय पत्नी रंजना कुमारी के रूप में किया गया है। घटना के बाद मृतका के परिजन घर छोड़कर भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। लोगों ने घटना का कारण परिवारिक विवाद बताया है।

वही घटना को लेकर ग्रामीणों में जितनी मुंह उतने तरह की बात की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मृतका की शादी का अभी साल भी पूरा नहीं हुआ और यह हादसा हो जाने से परिवार सहित गांव में तरह-तरह की चर्चा होनी शुरू हो गई। हालांकि थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही थाना की टीम घटना स्थल पहुंच चुकी है और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अग्रसर कार्रवाई जारी है अनुसंधान के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या।

Related Articles

Back to top button