मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा बिहारवासियों के लिए गर्व की बात – लेशी सिंह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा बिहारवासियों के लिए गर्व की बात – लेशी सिंह

लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमूर्ति हैं नीतीश कुमार – लेशी सिंह
जे टी न्यूज

पटना: विपक्षी एकजुटता बैठक की सफलता से उत्साहित बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि जिस तरह लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश में लोकतंत्र की मजबूती हेतु विभिन्न देशी रियासतों को एकजुट कर अखण्ड भारत का निर्माण करने में सफलता पाई है ठीक उसी तरह विभिन्न विचारों वाली विपक्षी दलों को एकजुट कर देश में लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास सफल हुआ | इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी विलक्षण नेतृत्व क्षमता परिलक्षित होती है |
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा है कि विपक्षी बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सभी नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की, जो साबित करती है कि सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है | देश के कद्दावर दिग्गज नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा पार्टी के एक कार्यकर्ता होने के नाते हमसभी के लिए गर्व की बात है | वहीं बिहारवासियों के गौरवान्वित पल के समान है |


मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह बिहार को नकारात्मक स्थिति से निकालकर सकारात्मक स्थिति में लाकर बिहार में अमन शांति विकास की बहार लायी है, उसी तरह विश्वास है कि सम्पूर्ण भारत को अराजकता तानाशाही असहिष्णुता के दौर से बाहर निकालकर सुन्दर भारत के नवनिर्माण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उत्कृष्ट अग्रणी भूमिका निभाकर देश को नयी दिशा देंगे और उनका यह प्रयास सफल होगा |
मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता के प्रयास सफलीभूत होने से सम्पूर्ण देश में एक आशा की किरण जगी है और देशवासी आशा भरी निगाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर देख रहे हैं तथा उनके प्रयास से देश में लोकतंत्र की मजबूती मिले इसके लिए उन्हें दिल से दुआ दे रही हैं |

Related Articles

Back to top button