जयनगर इंडो नेपाल रेल प्रोजेक्ट के तहत दूसरे फेज में जयनगर जनकपुर रेलखंड पर जयनगर से जनकपुर भाया कुर्था से

जयनगर इंडो नेपाल रेल प्रोजेक्ट के तहत दूसरे फेज में जयनगर जनकपुर रेलखंड पर जयनगर से जनकपुर भाया कुर्था से

जे टी न्यूज़/संटू नायक


जयनगर। बिजलपूरा तक रेल परिचालन होने के बावजूद यात्री सुविधा के तहत ट्रेनों में लगेज बोगी नहीं जोड़ा गया है ।सीमावर्ती दोनों देशों के व्यापारियों को ट्रेन में लगेज बोगी न रहने एवं मालगाड़ी के प्रचलन ना होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 500 टिकट प्रतिदिन यात्रियों का कटने के बावजूद नेपाली रेल प्रशासन के द्वारा 1 वातानुकूलित बोगी 3 सामान्य सहित कुल 4 बोगियों के साथ प्रतिदिन 3 फेरा लगाया जाता है। जिस कारण ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की बोगी में सीट के अभाव में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं। इंडो नेपाल रेल प्रोजेक्ट जयनगर जनकपुर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन को 17 महीना बीत जाने के बावजूद भी यात्री सुविधा का विस्तार नहीं होने से दोनों ही देश के व्यापारियों को प्राइवेट एवं निजी साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। पाते हैं व्यापारी अशोक अग्रवाल, मोनू सीह, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में छोटी रेल लाइन में नेपाली ट्रेन में लगेज बोगी होने के कारण दोनों ही देश के व्यापारी कस्टम कटवा कर माल व्यापार करते थे। मगर 2022 में बड़ी रेल लाइन निर्माण होने के बावजूद अभी तक ट्रेन में लगेज बोगी का ना होना, वहीं दूसरी ओर मालगाड़ी का प्रचलन ना होने के कारण व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में नेपाली रेल मैनेजिंग डायरेक्टर निरंजन झा ने बताया जल्दी यात्री सुविधा का विस्तार किया जाएगा

Related Articles

Back to top button