नगरनिगम समस्तीपुर द्वारा आम जनता को लूटने का है पुरा बंदोबस्त मामला होडिंग टेक्स में आम जनता को बिना नोटिस किये ब्याज वसूलने का
नगरनिगम समस्तीपुर द्वारा आम जनता को लूटने का है पुरा बंदोबस्त
मामला होडिंग टेक्स में आम जनता को बिना नोटिस किये ब्याज वसूलने का
जेटीन्यूज़

समस्तीपुर: ज्ञात हो बिहार सरकार द्वारा 2021-22 में कई नए क्षेत्रों को नगरनिगम में जोड़ा गया है । जाहिर सी बात है अधिसूचना होने के बाद चुनाव हुए सभी नए क्षेत्र निगम में जुड़ भी गए,काम करना भी शुरू कर दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि कोई भी नए क्षेत्र जो नगरनिगम में जुड़े उन्हें निगम को होल्डिंग टेक्स देना होता है,निगम प्रशासन 2021-2022,2022-2023 तक खामोश रही अब अचानक से हरेक घर का सर्वे कराकर मकान संख्या बैठाकर 2021-22,2022-23 में 23 परसेंट ब्याज के साथ होल्डिंग टेक्स वसुलना चाहती है,आखिर ऐसा क्यों आम जनता को इसके पूर्व ही आखिर क्या वजह है कि नोटिस के माध्यम से क्यों नही सूचना दी गयी कि आप सभी अपना होल्डिंग टेक्स निगम कार्यालय में जमा करें। अचानक से ब्याज लेने का आखिर क्या मतलब है? इसको लेकर आम जनता काफी परेसान है निगम की हरकत की वजह से। वहीँ कई लोगों ने यह भी आरोप लाग्या है कि नगरनिगम जान बूझकर अपना खजाना भरने के लिए आम जनता को लूटना चाहती है । सुनने में तो ये भी बातें आ रही है कि बिहार के कई जिलों में ये खेल चल रहा है बात तो यहां तक लोग अपना नाम न छापने की शर्त पर कह रहे हैं कि पैसे का भी खेल चल रहा है जो पैसा देते उससे ब्याज नहॉ वसूला जा रहा जो पैसा नहीं देते उनसे ब्याज वसूला जा रहा है कहने का अर्थ यह है कि यहां नगरनिगम कर्मी भ्रस्टाचार पर उतर आए हैं, हालांकि झंझट टाइम्स इस बात की पुष्टि नहीं करता। अगर वाकई में ऐसा खेल चल रहा तो बिहार सरकार को इसपर निश्चित रूप से ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ये सीधे आमजनता का मामला जुड़ा हुआ है, क्योंकि अनावश्यक आम जनता से फोल्डिंग होल्डिंग टैक्स में ब्याज वसूली की जा रही है
