सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जे टी न्यू

बेगूसराय : सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों का मन बस बस मोह लिया। पूरा प्रांगण तालिया के गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।

इस अवसर पर सचिव श्री अमिताभ ने स्वतंत्रता की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि अभी हमारा देश स्वतंत्र तो हो गया है लेकिन अभी बहुत कुछ करना है। श्री प्राचार्य श्री एमपी गोयल ने बच्चों को यह प्रेरणा दी कि आज के दिन उन्हें प्रण लेना चाहिए कि वह मन लगाकर अध्ययन करेंगे और देश का नाम चांद सितारों तक ले जाएंगे।



