सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह ।

सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह ।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोह सफलतापूर्वक आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ था। यह ज्ञातव्य है कि सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना द्वारा प्रायोजित है । इस प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 16से 22 मई तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए किया गया। इसके अंतर्गत 200 प्रशिक्षुओं राज्य आपदा मोचन बल द्वारा प्रशिक्षित किया गया।


इमरजेंसी रिस्पांस किट में कुल 17 तरह के किट में लाइफ जैकेट, टॉर्च ,सेफ्टी ग्लव्स, पॉकेट नाइफ, फर्स्ट एड किट, गैस लाइटर ,विसल, वॉटर बॉटल ,मच्छरदानी, रेनकोट गमबोट्स ,सेफ्टी हेलमेट, मल्टीपरपज नायलॉन रोप, स्पोर्ट्स शूज, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट और बैग दिया गया। तत्पश्चात आई कार्ड वितरण किया गया। युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और उसके बाद फीडबैक फॉर्म भरवाया गया। दोपहर के भोजन के बाद समापन सत्र का आयोजन किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार जीवन कुमार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो डॉ संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय उपस्थित थे। मुंगेर विश्वविद्यालय के इस अनुभव का पूरे राज्य को फायदा मिलेगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है आगामी समय में मुंगेर विश्वविद्यालय में ऐसे दो और कैंप कराए जाएंगे कुलसचिव ने विस्तार से कैंप की गतिविधियों को बताया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों का फीडबैक भी लिया।सभी 200 प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया राष्ट्रगान और ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
मंच संचालन डॉ चंदन कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम का संयोजन मुनींद्र कुमार सिंह ने किया‌।

Related Articles

Back to top button