संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन
संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

जे टी न्यूज़, बेगूसराय : संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षक बीबी शकीला रहमान के द्वारा किया गया। विभागीय निदेशानुसार उन्होंने लू क्या है,लू के कारण होने वाली समस्याएं, किन लोगों को लू से अधिक खतरा हो सकता है,लू से बचाव के उपाय आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाध्यापक ने कहा कि लू, हीटवेव एक प्राकृतिक आपदा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और समय पर सावधानी नहीं बरतने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है।

लू के लक्षण चक्कर आना, सर दर्द, बेहोशी, तेज बुखार,उल्टी, तेज धड़कन,सांस की समस्या, डिहाइड्रेशन,कमजोरी आदि होता है। उन्होंने कहा कि लू लगने पर प्राथमिक उपचार के रूप में छायादार या ठंडी जगह पर जाएं,कपड़े ढीले करें,ठंडे पानी से शरीर पोंछें ,बार-बार पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं फल का सेवन करें, तत्पश्चात नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। लू से बचने के लिए दोपहर में बाहर न निकलें, खाली पेट बाहर न जाए, धूप में व्यायाम या भारी काम न करें, बच्चों,बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं को अकेला न छोड़े। जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवा हेतु एंबुलेंस सेवा 108,पुलिस सहायता 112, स्वास्थ्य सेवा 104, आपदा सहायता 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।आज कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया।उन्होंने प्रथम सत्र में व्यायाम,कदम ताल एवं मार्च पास्ट का अभ्यास कराया।दूसरे सत्र में बाल संसद की बैठक संयोजक शिक्षिका खुशबू राय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें इसको प्रिज्म कलेक्टिव के राणाअरुण कुमार,प्र अ मुकेश कुमार एवं पूर्व संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा ने पर्यावरण संरक्षण ,स्वच्छता एवं पौधा रोपण पर बल दिया।बैगलेस शनिवार के तहत वर्ग बार बच्चों से पत्र लेखन, नुक्कड़ नाटक “हम पढ़ेंगे” का अभ्यास कराया गया।मौके पर शिक्षिक अंजुमन शाहीन, कैलाश राम,विनय सिंह, मो सादुल्लाह, कोमल पांडे, रुचि वर्मा, इंदिरा कुमारी,दिवाकर कुमार सिंह, शिक्षा सेवक कैलाश सदा, प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी आदि ने विशेष सहयोग किया।
