नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं विपक्षी जो कहते हैं वो बिल्कुल नहीं करतें- मंत्री जयंत राज कुशवाहा
नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं विपक्षी जो कहते हैं वो बिल्कुल नहीं करतें- मंत्री जयंत राज कुशवाहा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) : गुरुवार के दिन प्रखंड मुख्यालय करगहर मे लघु एवं सिंचाई मंत्री जयंत राज कुशवाहा साथ में करगहर के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह के आगमन पर जदयू राजद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। शिक्षकों की बहाली (नियुक्ति)को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो मंत्री ने बताया कि विपक्ष के लोगों और आम जनमानस के समक्ष चुनावी घोषणा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि हम लोग 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। पर विपक्ष जो कहते हैं वह बिल्कुल नहीं करते। भाजपा के लोगों ने कहा था की दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। आज 10 साल बीत चुका कभी चर्चा भी नहीं किया गया। शिक्षक बहाली में धांधली को लेकर निराधार बताया। विपक्ष ऐसे ही हल्ला करते हैं उनको हल्ला करने दीजिए। राजद विधायक के द्वारा मां दुर्गा पर अभद्र तरीके से टिप्पणी को लेकर भी पत्रकारों ने सवाल किया। जवाब में मंत्री ने बताएं की आस्था का विषय है उनका अपना मामला हो सकता है या फिर कोई निजी मामला उनका हो सकता है।

ऐसे आस्था को लेकर देवी देवताओं के प्रति उन्हें कुछ कहना नहीं चाहिए।कहने का अधिकार भी नहीं है। हिंदू धर्म में तो सभी लोगों की आस्था को लेकर विधि व्यवस्था किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जो कार्य करते हैं चुनाव को देखकर नहीं करते उनका एक विजन है। काम करने का तरीका है। चुनावी घोषणा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा था उस पर काम कर रहे हैं। इसमें कोई राजनीति नहीं है। हां बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। चुनाव का समय है जनता के समक्ष वादे के अनुकूल मुख्यमंत्री अपना काम कर रहे हैं। वहीं चुनाव में भाजपा के लोग जब जनता के बीच जाएंगे तो जनता उनसे जरूर सवाल करेगी कि चुनाव के समय जो आपने वादा किया था दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वह वादा क्या हुआ ? मौके पर उपस्थित गुप्तेश्वर सिंह पूर्व मुखिया पंचायत रुपैठा सह राज्य परिषद सदस्य, कामता पटेल, अखिलेश भगत, अमित पटेल, मुन्ना कुशवाहा, हरिशंकर सिंह उर्फ नागा जी, प्रमुख प्रतिनिधि करगहर धनजी चौहान सहित सभी जदयू राजद महागठबंधन के कार्यकर्ता लोग मौजूद रहें।
