गोगरी थाना में बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोगरी थाना में बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

जे टी न्यूज, खगड़िया: गोगरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कनीय विद्युत अभियंता प्रशाखा गोगरी के आवेदन पर गोगरी थाना में बिजली चोरी के मामले में मामला दर्ज किया गया है।जिसमें एनबीपीडीसीएल को 361670 नुकसान होने की बात बताई गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के गोगरी पर शाखा में कार्यरत कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर ने गोगरी थाना में आवेदन देकर कहा है कि क्षेत्र में विद्युत विपत्र बकाया रहने पर विद्युत संबंध विच्छेद किया जा रहा था तो जांच दल सुभाष प्रसाद मानव बल, इंतजार आलम मानव बल,शैलेश कुमार मानव बल,कृष्ण कुमार मानव बल एवं धर्मेंद्र कुमार मानव बल को जानकारी मिली कि पंकज कुमार पिता राजेंद्र शाह लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 25,पोस्ट बड़ी मालिया थाना गोगरी जिला खगड़िया के घरेलू परिसर में बिजली चोरी की जा रही है।आवासीय परिसर पहुंचने के बाद पाया गया कि उपभोक्ता संख्या 1083 07006036 द्वारा एक अतिरिक्त सर्विस तार को पास से गुजर रहे एलटी लाइन में जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे जिससे एनबीपीडीसीएल को तीन लाख इकसठ हजार छः सौ सत्तर रुपए की छाती हुई है।इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 450/ 23 दर्ज कर केस के अनुसंधान के लिए एस आई अमोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। थाना अध्यक्ष फैजल अहमद अंसारी ने बताया कि विद्युत चोरी के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Related Articles

Back to top button