भाजपा जिला कमिटी की बैठक में प्रदेश के कई पदाधिकारी हुए शामिल

भाजपा जिला कमिटी की बैठक में प्रदेश के कई पदाधिकारी हुए शामिल

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री अशोक साह के संचालन में जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला पदाधिकरी, मोर्चा अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश से प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु, प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री क्षेत्रिय सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी, सासाराम लोकसभा प्रभारी संजय मेहता, काराकाट लोकसभा प्रभारी अनिल सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी पश्चिमी चंपारण विकाश सिंह एवं बुनकर प्रकोष्ट के प्रभारी दीपक तांती पटवा मंचासीन थे। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने अपने उद्बोधन में प्रधानमन्त्री द्वारा विशेष रूप से संचालित विश्वकर्मा कौशल योजना के विषय में वृहद जानकारी दी और सभी उपास्थित पदाधिकारियो से अपील करते हुए कहा कि सभी कामगारों या तकनीकी काम करने के इच्छुक लोगों को इस योजना के बारे में पंजीकृत कराकर लाभ दिलवाए। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने अपने उपस्थित सभी पदाधिकारी मुख्यतः मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक से अपील किया कि अपने टीम को सशक्त करे एवं अपने बूथ को सशक्त एवं सक्रिय करे। उन्होने कहा कि प्रदेश से आए कार्यक्रम को विधान सभा, मंडल, एवं शक्ति केंद्रों पर बैठक कर कार्यकर्मों की जानकारी दे एवं कार्यान्वित करवाएं। जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी द्वारा सत्यनारायण पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई।

एवं जिला महामंत्री अशोक साह को विश्वकर्मा योजना पूरे जिला में लागू कराने का दायित्व दी गई। इस बैठक से पहले सासाराम एवं काराकाट लोकसभा एवं रोहतास जिला कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। मौके पर उपास्थित कैमुर जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, पूर्व विधायक ललन पासवान, निरंजन राम, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, अरुण पांडेय, सतेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शिला सिंह कुशवाहा, प्रदेश मंत्री महिला मंत्री रामकुमारी देवी, रमेश चौहान, जिला मंत्री रेशमा कुमारी, रामायण पासवान, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, दिलीप गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, नवीन चंद्र शाह, दीनानाथ राय, सुग्रीव खरवार, सरताज हुसैन, इंद्रदेव कुशवाहा, राजीव रंजन सिंह, रवि सिंह, ई अंशु सिंह, अभिशेक सिंह, गुप्तेश्वर गुप्ता, बबल कश्यप

जिला मीडिया प्रभारी ई. पुलकित सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button