सांसद निधि से लग रहे हाई मास्क लाइट कि गुणवता और कीमतों में घोटाले की होगी जांच





सांसद निधि से लग रहे हाई मास्क लाइट कि गुणवता और कीमतों में घोटाले की होगी जांच

जे टी न्यूज, खगड़िया: सांसद निधि से लग रहे हाई मास्क लाइट कि गुणवता और कीमतों में घोटाले की जांच की मांग परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने जिलाधिकारी खगड़िया और प्रमुख सचिव, निगरानी विभाग पटना से किया था। विधायक डॉ संजीव कुमार कि जांच कि मांग पर कारवाई शुरू हो चुकी है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के द्वारा हाई मास्क लाइट और मिनी सोलर लाइट के अधिष्ठापन हेतु अनुशंसा कि गई थी। उस अनुशंसा के आलोक में कई जगहों पर इसे लगाया भी गया है। लेकिन कई लोगों ने मौखिक और लिखित शिकायत किया है कि इस लाइट कि गुणवत्ता खराब है और इसकी कीमत भी बजार मूल्य से छह गुणा से ज्यादा है। मिल रहीं शिकायतों का जब हमने भी अवलोकन किया था पाया कि बजार मूल्य से इसकी कीमत छह गुणा से ज्यादा है और गुणवत्ता भी खराब है। इसमें पैसों कि लूट हुईं है जिसमें सांसद, विभागीय अधिकारी और हाइ मास्क लाइट देने वाली एजेंसियों कि मिलीभगत से यह हुआ है जिसकी जांच कि मांग करता हूं।

विधायक डॉ संजीव कुमार ने लिखा है कि सांसद कैसर के द्वारा अनुशासित एमपी लैंड्स निधि से लग रहे हाई मास्क लाइट के गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के संबंध में मेरे द्वारा जांच कर कारवाई कि मांग किया गया था। इस संदर्भ में उप निदेशक योजना एवं विकास विभाग के द्वारा लिखित आश्वासन परिवाद के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु पत्र के माध्यम से मांग कि गई है। परिवाद पत्र के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। जिस गुणवत्ता का हाई मास्क लाइट और सोलर लाइट लगाया जा रहा है उसका मार्केट दर चार लाख रूपये के करीब है और इसे सांसद प्रतिनिधि बाबू लाल शौर्य के भाई सौरभ कुमार, श्रवन कुमार राय, मनीष कुमार, राजेश कुमार कि कंपनी M/S Evogene Security Private Limited, Khagaria से साठगांठ कर करीब नौ लाख रुपया प्रति लाइट के दर लगाया जा रहा है। इसका प्रमाण और साक्ष्य उपलब्ध है, इसकी मांग जब भी विभाग द्वारा किया जाएगा तो इसे मेरे द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।सांसद निधि या अन्य विकास निधि का पैसा आमजनों के विकास के लिए होता है इसमें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का होना गलत है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button