माकपा नेताओं ने किया फारबिसगंज का दौरा

माकपा नेताओं ने किया फारबिसगंज का दौरा
जे टी न्यूज़

अररिया : जिला के फारबिसगंज में करीब 26 एकड़ ज़मीन से बेदखल पर्चाधारी महादलित परिवार भूमि माफिया, अपराधी, प्रशासन गठजोड़ के चलते अपने ज़मीन से वर्षों से बेदखल थे।

पिछले महीने, 28 जुलाई को माकपा के नेतृत्व में आंदोलन कर उन्हे उस जमीन पर दखल दिलाया गया।

कल माकपा बिहार पूर्व राज्य सचिव अवधेश कुमार, जिला सचिव राम विनय राय, विजय शर्मा, प्रमोद सिंह के साथ दखल कराए गये भूमि पर जाकर मुआयना किया।

महादलितों ने बताया कि स्थानीय भूमि माफिया, जिस पर कई संगीन मुकदमे है लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है जिसके चलते वे डरे हुए हैं।

पार्टी ने अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

पार्टी नेताओं ने महादलितों को अपने ज़मीन पर डटे रहने का आह्वान किया।

अवधेश कुमार ने कहा भूमाफिया के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button