कर्पूरी जी कि योगदान को भुलाया नही जा सकता: भाजपा





कर्पूरी जी कि योगदान को भुलाया नही जा सकता: भाजपा

जे टी न्यूज़, मधुबनी : भाजपा जिला कार्यालय मधुबनी में बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व पदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा बिहार में स्व कर्पूरी ठाकुर जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है

समाज के अंतिम सीढ़ी पर बैठने वाले व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ना यह महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भी विचार रहा है , निश्चित रूप से ऐसे व्यक्तित्व को “भारत रत्न” मिलना अपने आप में बिहार को गौरव प्रदान करना है,

और इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का बिहार की पुण्य भूमि मिथिलांचल की धरती से हार्दिक अभिनंदन स्वाभाविक होता है।

आज बिहार के गुदरी के लाल कहे जाने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न मिलने से संपूर्ण मिथिला में अत्यंत हर्ष व्याप्त है , निश्चित रूप से इसका साकार स्वरूप आगामी लोकसभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में परिलक्षित होगा।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button