इलाज के दौरान प्रसव पीड़ित महिला कि मौत डा० समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज 

इलाज के दौरान प्रसव पीड़ित महिला कि मौत डा० समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज

जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०: नगर पंचायत के खजुरिया रोड स्थित डॉ आरके दूबे के क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। अस्पताल कर्मियों व पीड़ित परिवारो के बीच झगड़ा हो गई । जिसके बाद कर्मी क्लीनिक बंद कर फरार हो गये। हालांकि परिजन चिकित्सक, अस्पताल कर्मियों व दवा दुकान के संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शनिवार की है। मृतिका संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रग्राम की पूजा देवी बताई गई है।

घटना के बाबत मृतिका के पति अभिषेक कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि उसकी पत्नी पूजा तीन माह की गर्भवती थी। जिसके पेट में दर्द की शिकायत पर केसरिया के डॉ आर के दूबे के क्लीनिक में लाया। जहाँ चिकित्सक द्वारा डीएनसी करने की बात कही गई। जिसे सूचक ने यह कह कर मना कर दिया कि किसी महिला चिकित्सक से अपनी पत्नी का इलाज करायेंगे।

जिसके बाद डॉ आर के दूबे, दवा दुकानदार महेश पाठक व गणेश पाठक तथा कंपाउंडर मनोज यादव व पवन कुमार द्वारा जानबूझकर पत्नी की हत्या कर दी गई। इधर, बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीएचसी की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्चना व थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में उक्त क्लीनिक को रविवार को सील किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button