बासोपट्टी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

मधुबनी (बासोपट्टी):-बासोपट्टी बाजार में मुर्गा खरीदने आए एक व्यक्ति नवीन कुमार यादव का मोटरसाइकिल दो चोर लेकर भाग निकले जिसकी सूचना उसी क्रम में बासोपट्टी थाना पुलिस की गस्ती के गाड़ी को रोककर दी गयी जिसके बाद चोर के निशान देही पर पीछा किया गया जिसकी सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस ने हरलाखी थाना पुलिस को भी दे दी हरलाखी थाना पुलिस ने अपने इलाका में नाका बन्दी कर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया जैसे ही बासोपट्टी थाना पुलिस करुणा चौक पर पहुँची तो उक्त गाड़ी के साथ दो मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने पकड़ लिया था गिरफ्तार चोर की पहचान मुकेश कुमार महतो सूरज कुमार यादव राढ़ निवासी के रूप में की गई इस बाबत थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button