एसएसबी द्वारा 14 दिवसीय जैविक खाद की प्रशिक्षण शुरू
एसएसबी द्वारा 14 दिवसीय जैविक खाद की प्रशिक्षण शुरू

जे टी न्यूज़, परसा:
गोविंद सिंह भण्डारी ,कमांडेन्ट के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बाह्य सीमा चौकी परसा एवं महादेवपट्टी में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत 50 सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू 14 दिवसीय जैविक खाद की तैयारी पर प्रशिक्षण एवं 40 सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू जैविक खेती पर व्यावसायिक प्रशिक्षणों का समापन समारोह आयोजित किया गया ।
दोनों नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत 90 सीमावर्ती युवाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया । इन प्रशिक्षणों का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओ एवं पुरुषों में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है ताकि प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह भण्डारी ,कमांडेन्ट 48 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, समवाय प्रभारी मधवापुर महोदमनीष देवानंद (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक करनैल चंद समवाय प्रभारी पिपरौन एवं डॉक्टर कुमार इंफ़ोटेक इंस्टीट्यूट (मधुबनी) के निर्देशक शेषनारायण भी उपस्थित रहे I
कार्यक्रम के अंत में गोविंद सिंह भण्डारी ,कमांडेन्ट के द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र के साथ कृषि उपकरण, केंचुआ, एवं जैविक खाद भी वितरित किया किया।



