बिहार के पांच और पंजाब के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जे टी न्यूज़

बिहार के पांच और पंजाब के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
जे टी न्यूज़


नई दिल्ली:: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जनरल सेक्रेटरी के सी बेणु गोपाल ने बिहार के 5 और पंजाब के दो लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है । इस संबंध में उन्होंने पत्र जारी कर दिया है।
जारी पत्र के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर सुरक्षित से सन्नी हजारी,सहसाराम सुरक्षित से मनोज कुमार तथा पंजाब के होशियारपुर सुरक्षित लोक सभा सीट से सुश्री यामिनी गोमर और फरीदकोट सुरक्षित क्षेत्र से श्रीमती अमृता कौर सहोके को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button