बीमा भारती के बेटा को गलत तरीके से फंसाया गया: पप्पू यादव

बीमा भारती के बेटा को गलत तरीके से फंसाया गया: पप्पू यादव

पूर्णिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

भवानीपुर में व्यवसायी गोपाल यादुका की बहुचर्चित हत्याकांड मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज बड़ा दावा किया है। पप्पू यादव ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। इस घटना को पॉलिटिकल एंगल दे दिया गया है। उन्होंने यहां तक दावा किया है कि पुलिस ने इस घटना में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटा राजा, जमीन ब्रोकर संजय भगत और विशाल यादव को गलत तरीके से फंसा दिया है, जिसके कई प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह डीजीपी तक जाएंगे। एसआईटी जांच की मांग कर रहे हैं। फिर भी नहीं हुआ तो वह
हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेंगे।


वहीं, उन्होंने पूर्णिया के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा कि रात में यहां के कुछ डॉक्टरों के साथ उनकी मीटिंग हुई है। इसमें तय हुआ है कि जो भी बीपीएल है, उनसे फिजिशियन ₹500 और सर्जन ₹300 फीस लेंगे। नर्सिंग होम में 30% छूट दिया जाएगा। इसके लिए उनके सांसद कार्यालय से पीड़ित मरीजों के पक्ष में पत्र लिखकर अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में जो भी फर्जी पैथोलॉजी वगैरह चल रहा है, वह बंद कर दें। डॉक्टर अपना नाम वापस ले ले। जो डॉक्टर हैं, वह खुद ही पैथोलॉजी एक्स-रे चलाएं। गलत जांच और गलत इलाज के कारण आए दिन मरीजों की मौत होती है। फिर हंगामा भी होता है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button