उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

छात्र- छात्राएं को नियमित रुप से कंप्यूटर शिक्षा दिया जा रहा हैं:सुभाष राय

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया 

छात्र- छात्राएं को नियमित रुप से कंप्यूटर शिक्षा दिया जा रहा हैं:सुभाष राय

जे टी न्यूज़, कटिहार(प्रवीण कुमार) : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं।इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित होकर विद्यालय आते हैं और विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए पठन-पाठन में दिलचस्पी रखते हैं। जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया के प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि ने कहा कि विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुनः नए सिरे से नामांकन होगा। नामांकन कार्य के निष्पादन में विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अंजार आलम भोला राय, तमन्ना खातून, मो0 महमूद आलम अंसारी, उषा देवी, आकाश कुमार यादव, ऋचा रश्मि,सूची स्मिता, आवेदा प्रवीण, अभिजीत आनंद, अंकित कुमार शर्मा, विकेश कुमार, मोहम्मद अंजार आलम, उम्मे फाजेला, विधान भूषण, नेहा सहनी, दुर्गेश कुमार शर्मा,पियाली घोष, उपेंद्र कुमार यादव, पंकजिनी हेंब्रम, सुमन कुमारी, जियाउल रहमान,जेबा बख्तियार ने कार्य को अमली जामा देने में लगे हुए हैं।कार्य पुरा कर लिया गया है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि सरकार के निर्देश की आलोक में ई-शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का नाम लोड किया जाएगा। इस सिलसिले में दस्तावेजीकरण शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि विद्यालय के छात्र- छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था है। पुस्तकालयध्यक्ष के देखरेख में छात्र-छात्राएं पुस्तकालय में पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में कंप्यूटर लैब है। कंप्यूटर लैब में नियमित रूप से छात्र- छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक शिक्षिका के देखरेख में कंप्यूटर क्लास किया जाता है। बच्चे कंप्यूटर क्लास में काफी अभिरुचि रखते हैं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया कार्यालय में शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने किया। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे। नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राएं के साथ-साथ अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे।

शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि विधालय के एक एकड़ जमीन पर १४ कमरे का भवन है। जिसमें पाँच कमरे जर्जर हो चुका है छत से समय-समय पर प्लास्टर टूट कर जमीन पर गिरता है।कमरा की कमी से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं वर्ग 01 में 31,वर्ग 2 में 41,वर्ग 3 में 52,वर्ग 4 में 52,वर्ग 5 में 69,वर्ग 6 में 120,वर्ग 7 में 101,वर्ग 8 में 160,वर्ग 9 में 112,वर्ग 10 में 108,वर्ग 11में शुन्य,वर्ग 12 में 54, टोटल 870 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके। विद्यालय के सभी कक्षा में नये फर्नीचर,बैंच,डेक्स की व्यवस्था किया है।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।प्रधानाध्यापक ने हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में 870 बच्चे का नामांकन है।75% छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। पिछले दोनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं।

जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 75 % छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। गोष्ठी में शिक्षक मोहम्मद अंजार आलम भोला राय, तमन्ना खातून, मो0 महमूद आलम अंसारी, उषा देवी, आकाश कुमार यादव, ऋचा रश्मि,सूची स्मिता, आवेदा प्रवीण, अभिजीत आनंद, अंकित कुमार शर्मा, विकेश कुमार, अंजार हुसैन, उम्मे फाजेला, विधान भूषण, नेहा सहनी, दुर्गेश कुमार शर्मा,पियाली घोष, उपेंद्र कुमार यादव, पंकजिनी हेंब्रम, सुमन कुमारी, जियाउल रहमान,जेबा बख्तियार भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button