रहिका अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर होगा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन – मनोज

रहिका अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर होगा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन – मनोज


जे टी न्यूज, मधुबनी : आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी रहिका अंचल कमिटी के शाखा रामनगर इजरा की बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता जगदीश शहनी ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार पुरी तरह विफल है, बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ते पुल पुलिया का गिरना, राशनकार्ड में सभी लोगों को नाम जोड़ने सहित नीतीश सरकार ने अपने किए वादे को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, सभी गरीबों को आवास के लिए जमीन देने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के सवाल पर रहिका अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर 24 जुलाई से घेरा डालो डेरा डालो अनिश्चितकालीन प्रतिरोध कार्यक्रम होंगे जिसमें किसान मजदूर महिलाओं को व्यापक भागीदारी होगी,हम अपनी मांगों तक आंदोलन जारी रखेंगे, बैठक में सोनधारी यादव, सीताराम यादव, जगदीश शहनी, लालबहादुर सहनी,विकाऊ नद्दाफ, गुड्डू पासवान, लाल पासवान,बेचन राम, रामचंद्र राम,इंदु देवी,जानकी देवी, सुदामा देवी, बीना देवी, खुशबू खातुन, लाडली खातून,सहाना खातून,रजीना खातून सहित अन्य लोग शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button