एम एल डी पी के यादव एवम एन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कुलपति को पुष्प गुच्छ देकर दिया बधाई
प्रो. पवन कुमार झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां को करेगा हासिल: प्रधानाचार्य द्वय
एम एल डी पी के यादव एवम एन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कुलपति को पुष्प गुच्छ देकर दिया बधाई
प्रो. पवन कुमार झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां को करेगा हासिल: प्रधानाचार्य द्वय

जे टी न्यूज, पूर्णियां:
पूर्णियां विश्वविद्यालय पूर्णियां के कुलपति का प्रभार विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो.डा.पवन कुमार झा राजभवन द्वारा दिए जाने से जहां शिक्षाविदों, महाविद्यालय परिवार से जुड़े लोगों एवम छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है वहीं विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी पवन बाबू को उनके चलभाष, सोसल साइट आदि पर बधाई,शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूर्णियां विश्वविद्यालय के कई अंगीभूत संबद्धता प्राप्त संस्थान, इंजिनियरिंग कॉलेज ,मेडिकल कॉलेज, बी. एड कॉलेज से जुड़े कर्मियों ने बुके, अंग वस्त्र, माला पहनाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में अररिया जिला मुख्यालय का एकलौता डिग्री कॉलेज महारानी ललिता देव प्रभु कमल यादव महाविद्यालय , तेजनारायण नगर अररिया के यशस्वी प्रधानाचार्य प्रो.इंदु कुमार सिन्हा, के एन डिग्री कॉलेज , बखरी कुर्साकांटा के विद्वान व यशस्वी प्रिंसिपल प्रो. त्रिलोक नाथ झा ने अपने नए वीसी प्रो.डा.पवन कुमार झा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हुजूर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां को हासिल करेगा।
बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सह राज्यपाल ने प्रो. पवन कुमार झा को पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलपति के रूप में नियुक्त किया है।

कुलपति प्रो. राजनाथ यादव का कार्यकाल 19 अगस्त 2024 को खत्म हो गया है। प्रोफेसर यादव को 19 अगस्त 2021 को प्रति कुलपति से कुलपति बनाया गया था। उन्होंने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। प्रोफेसर यादव के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, जिनमें शिक्षकों की प्रोन्नति, वेतन सत्यापन, विषयों की मान्यता सरकार से कराना कर्मचारियों का मसला इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने छात्र- छात्राओं की समस्याओं का त्वरित गति से सामाधान किया है। अब राजभवन ने प्रति कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार झा को पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इधर बधाई देने वालों में वाई एन पी डिग्री कॉलेज रानीगंज के प्रधानाचार्य प्रो. डा. अशोक कुमार आलोक भी शामिल हैं।



