पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति को पूर्व कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने किया सम्मानित
कुलपति के हाथों नोडूयज सर्टिफिकेट प्राप्त किया
पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति को पूर्व कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने किया सम्मानित
कुलपति के हाथों नोडूयज सर्टिफिकेट प्राप्त किया

जे टी न्यूज, पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय,पूर्णिया के पूर्व कुलसचिव सह यूआर काॅलेज,रोसड़ा,समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने शनिवार की शाम पूर्णियाँ पहुंचकर नवनियुक्त प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार झा को उनके कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। मालूम हो कि पूर्णिया विश्वविद्यावलय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजनाथ यादवा के आवेदन और आग्रह पर बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल माननीय राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 21 मार्च 2024 को कुलसचिव पद से डाॅ राय को विरमित कर दिया था। उसी दिन देर रात डॉ राय को कुलपति प्रोफेसर यादवा ने कुलसचिव पद से विरमित करते हुए पैतृक विश्वविद्यालय में योगदान का पत्र निर्गत कर दिया। डॉ राय ने शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के हाथों अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अद्यतन सेवा पुस्तिका प्राप्त की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राध्यापक, सेवानिवृत प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मी,छात्र नेता आदि उपस्थित थे।

