नाव दुर्घटना एवं डूबने के पश्चात बचाव के उपाय पर चर्चा
नाव दुर्घटना एवं डूबने के पश्चात बचाव के उपाय पर चर्चा

जे टी न्यूज, खगड़िया: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को मध्य विद्यालय बिठला के बच्चों
द्वारा नाव दुर्घटना एवं डूबने के पश्चात बचाव के उपाय पर विस्तृत पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही बच्चों एवं समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई जब हम लोग नाव से सवारी करें तो इस बात का ध्यान रखें की नाव सरकारी मानक के अनुसार दुरुस्त है और सवार होने से पहले यह सुनिश्चित करने की कोशिश नाव पर क्षमता से अधिक सावरी ना हो साथ ही साथ इस बात का भी ख्याल रखा जाए की हवाएं तेज ना हो और कभी भी रिस्क लेकर नाव की सवारी नहीं करनी चाहिए और अपने आप को तैराक होने पर घमंड भी नहीं करना चाहिए हमेशा इस बात का ख्याल रखा जाए की हम सुरक्षित सफर करें और अपने आप को सुरक्षित रख सकें। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़कर नाव का मॉडल तैयार किया और रंगोली के द्वारा एवं श्याम पठ पर सुंदर आकृति की रचना की ताकि समाज सफर के दौरान अपने आप को सुरक्षित रख सके इस कार्य में विद्यालय की छात्र नेहा रानी काजल रानी आरती कुमारी शिवानी सागर कुमार कोमल कुमारी इत्यादि ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया। शिक्षक रियाज़ उद्दीन, सजन कुमार नंद रानी एवं सीताराम खातुन मौजूद रह




