एस नारायण मैरेज हॉल में राजद का कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न
सर्व समिति से दुबारा बनाएं गए राजद प्रखंड अध्यक्ष जनाब शकील अहमद
एस नारायण मैरेज हॉल में राजद का कार्यकर्ता समीक्षा बैठक संपन्न
सर्व समिति से दुबारा बनाएं गए राजद प्रखंड अध्यक्ष जनाब शकील अहमद

टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर नीमडीहरा रोड में स्थित एस नारायण मैरिज हाल में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ता सदस्य आलाधिकारी उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि जिला पार्षद जनाब शकील अहमद पूर्व से ही राजद का दामन थामा था। करगहर का प्रखंड अध्यक्ष भी थे। पार्टी के कुछ बातों को लेकर जनाब शकील अहमद नाराज होकर अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। बरहाल राजद कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से दुबारा शकील अहमद को प्रखंड अध्यक्ष पद से नवाजा गया। प्रखंड अध्यक्ष बनते हीं कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना न रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर व विधानसभा पर्यवेक्षक राम प्रवेश कुशवाहा अध्यक्षता जनाब शकील अहमद वही संचालन रोहतास केशरी मोहन पहलवान ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की गतिविधि व कार्य क्षेत्र की समीक्षा किया गया। पूरा विधानसभा को लेकर बूथ स्तर पर काफी विचार विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ आने वाले 2025 की चुनाव में डोर टू डोर मिलकर पार्टी को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया गया।।

मौके पर राजू यादव विधानसभा पर्यवेक्षक,मनोज यादव जिला महासचिव,धनजी यादव,राजद मंगल यादव,परमहंस,अनिल यादव,जितेंद्र यादव,डॉक्टर अख्तर अंसारी,अभय यादव, जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर शिवानंद सिंह खरहरी राजदेव सिंह मचनडीह,अशोक कुमार राय समरडीहा,संटु कुमार,उपेंद्र सिंह,रमजान अहमद,श्याम लाल यादव मोहनपुर खरसान राम सुंदर सिंह चिलबिली मोहम्मद इस्लाम खॉ सेमरी,विकास यादव के साथ बहुत सारे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।



