राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मना जन्मदिन

शाहिद भवन भभुआ में सांसद मनोज कुमार के साथ सभी कांग्रेसीजन उपस्थित रहें

राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मना जन्मदिन

शाहिद भवन भभुआ में सांसद मनोज कुमार के साथ सभी कांग्रेसीजन उपस्थित रहें

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन कांग्रेस जिला मुख्यालय शहीद भवन भभुआ में मनाया गया। जिसमें कैमूर जिला कांग्रेस कमीटी के सम्मानित पदाधिकारी कैमूर जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के साथ प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधिगण प्रखंड क्षेत्र के सभी अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी जन उपस्थित रहें। वहीं बुधवार के दिन उपस्थित लोगों के बीच नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार के साथ केक काटकर एक दूसरे को खुशी का इजहार किया गया। जन्म उत्सव के अवसर पर सांसद मनोज कुमार ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं इस क्षेत्र का सांसद बना और सांसद बनने के साथ ही पहली बार राहुल गांधी का जन्मदिन में शामिल हुआ। इसलिए मैं ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि मेरी जो उम्र बचा है उनके उम्र में संलग्न हो जाए। मेरी जरूरत लोगों को बहुत कम है हमसे ज्यादा जरूरत पूरे भारत को कहीं राहुल गांधी कि है। उन्होंने यह भी कहा कि इस देश को इंडिया गठबंधन की सख्त जरूरत है। पत्रकारों ने प्रत्येक महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने को लेकर प्रश्न किया तो कैमूर जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार बनी होती तो महिलाओं को निश्चित रूप से एक लाख दिया जाता। लेकिन सरकार बनी नहीं। तो यह कैसे संभव है। जिन लोगों ने महिलाओं को मोहनिया सी एस पी काउंटर पर भेजा सभी औरते भ्रमित होकर किसी के बहकावे मे आकर धोखे से पैसे की मांग करने चली आई। जबकि सरासर गलत है। मौके पर राधेश्याम कुशवाहा सदर प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार उपेंद्र प्रताप सिंह राम प्रवेश सिंह आलोक कुमार रावत लक्ष्मण राम मिथिलेश चौधरी सूचित पांडेय के साथ काफी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button