जिप अनुशंसा पर सीएम ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटनःकृष्णा यादव
जिप अनुशंसा पर सीएम ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटनःकृष्णा यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला परिषद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 10 करोड़ की राशि से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके उपरांत समीक्षा बैठक के दौरान जिला में मक्का आधारित उद्योग स्थापित के लिए जिला परिषद अध्यक्ष ने उन्हें स्मरण दिलाया कि 12 वर्ष पूर्व मक्का आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग की कीमती जमीन मानसी खगड़िया के बीच में दिया गया था; जो महज वेयर हाउस सेंटर बनकर रह गया है। जिले के बहुमुखी विकास के लिए कृषि आधारित उद्योग लगाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यह जिला सात नदियों से घिरा हुआ है। कटाव एक बहुत बड़ा त्रासदी है। कटाव निरोधक कार्य होता है तो प्रोटेक्शन योजना लागू कर गांव को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से राज्य में जिला परिषद अध्यक्ष को स्वतंत्र रूप से माननीय विधायक एवं माननीय सांसद की तरह विकास कार्य करने की छूट दी जाय। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया और वार्ड सदस्यों को 10 वर्षों में दो बार मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। लेकिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख सहित पंचायत समिति सदस्यों का मानदेय में वृद्धि नहीं किया गया है, जो खेद का विषय है।
वहीं जिप अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी तथा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।


